India T20 World Cup Squad: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। अगरकर अपना कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक बढ़वाना चाहते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद बीसीसीआई से मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए संपर्क किया है। अगरकर 2027 वनडे विश्व कप तक इस पद पर बने रहना चाहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई फिलहाल अगरकर के अनुरोध पर विचार कर रहा है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम भी चर्चा में है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय बोर्ड की तरफ से नहीं लिया गया है।
अजीत अगरकर जून 2023 में चयन समिति के प्रमुख बने थे। एक एक्सटेंशन के बाद उनका कार्यकाल जून 2026 तक है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अगरकर का कार्यकाल बेहद सफल रहा है। उनके कार्यकाल में भारत ने दो टी20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 2023 और 2025 का एशिया कप भी भारत ने जीता है।
रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई फिलहाल अगरकर के अनुरोध पर विचार कर रहा है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम भी चर्चा में है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय बोर्ड की तरफ से नहीं लिया गया है।
Also Read: LIVE Cricket Scoreअजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता रहते भारतीय टीम ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और आईसीसी, एसीसी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाया है। इसके आधार पर बीसीसीआई अगरकर के कार्यकाल को बढ़ावा देता है या नहीं, इस पर तस्वीर कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगी।
Article Source: IANS