Dhami Cabinet Expansion : उत्तराखंड में आज पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। खबरों के अनुसार, 5 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जिन नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई, इनमें मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग), खजान दास (देहरादून), राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) शामिल हैं। इन सभी विधायकों ने आज धामी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। ये 5 विधायक बने मंत्री
उत्तराखंड में आज पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। 5 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जिन नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई, इनमें मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग), खजान दास (देहरादून), राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) शामिल हैं। इन सभी विधायकों ने आज धामी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
ALSO READ: उत्तराखंड सरकार ने LPG के लिए जारी की SOP, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
लंबे समय से चल रही थीं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएंराजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। वहीं मंत्रियों के 3 पद पहले से खाली चल रहे थे। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं।
ALSO READ: उत्तराखंड के CM धामी का बड़ा ऐलान, हर विकासखंड में बनेंगे खेल स्टेडियम
संस्कृत में ली मंत्री पद की शपथ हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने ईश्वर को साक्षी मानकर उत्तराखंड के मंत्री पद की शपथ ली। यह मदन कौशिश का विधायक के रूप में पांचवां कार्यकाल है। भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उन्होंने शपथ लेने के बाद जय उत्तराखंड के नारे लगाए।
Edited By : Chetan Gour