Petrol Price in India : अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से शुक्रवार को तेल कंपनियों ने भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया। देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए से 2.3 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई।
इस कदम से देश में स्पीड और पावर जैसे ब्रांड अब महंगे हो गए। नई कीमतें आज से लागू हो गई। आज से दिल्ली में एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल के लिए 113.77 रुपए चुकाने होंगे। अब तक इसके लिए 111.68 रुपए चुकाने पड़ते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। पश्चिम एशिया और होर्मुज क्षेत्र में तनाव के चलते भारत के लिए कच्चा तेल महंगा होकर 156.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इस वजह से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि सामान्य पेट्रोल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
इससे पहले देश में LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तब से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि देश में पेट्रोल डीजल महंगा हो सकता हैै।
edited by : Nrapendra Gupta