New Delhi, 21 मार्च . BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि मौजूदा समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है. लोग बिना किसी समस्या के गैस की बुकिंग कर पा रहे हैं. उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है. हमारी Government यह सुनिश्चित कर करी है कि किसी को भी गैस की दिक्कत नहीं हो. हम इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं.
उन्होंने Saturday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने शुरू में ऐसा माहौल बना दिया, जिससे लोगों के बीच में इस बात को लेकर डर पैदा होगा कि गैस की किल्लत है. लोगों ने जल्दबाजी में बहुत सारी बुकिंग करा दी. इसी वजह से अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया.
BJP MP ने साफ किया कि जिन लोगों को कमर्शियल सिलेंडर चाहिए, उन्हें हो सकता है कि निर्धारित समय अवधि से विलंब में सिलेंडर मिले, क्योंकि मौजूदा समय में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए हम मौजूदा समय में पूरी व्यवस्था को सुचारू करने का काम करें, ताकि किसी को भी कोई समस्या नहीं हो. गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों ने फैक खबरें फैला दी. इससे लोग भ्रमित हो गए और कुछ गैस की कालाबाजारी करने पर भी उतारू हो गए.
उन्होंने कहा कि हम मौजूदा समय में इस पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो. मैं एक बात पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि गैस सुचारू रूप से आवंटित होती रहेगी. किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है. साथ ही लोग इस बात का ध्यान रखें कि समय पर गैस की बुकिंग करा लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो.
उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि एक समय में ऐसा लग रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस को नई दिशा देने का काम करेगी. वो कांग्रेस को आगे लेकर जाएगी, लेकिन अब राहुल गांधी की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर सबसे ज्यादा किसी की छवि धूमिल हुई है, तो वो प्रियंका गांधी वाड्रा ही हैं. साथ ही अब मुझे कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि देश की जनता अब इस परिवार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करने वाली है.
–