BJP's Third List of Candidates for Kerala Assembly Elections : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। खबरों के अनुसार, इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दे दी है। अब तक भाजपा 97 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी है और करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। भाजपा ने दक्षिण के जिलों और आरक्षित सीटों पर खास फोकस किया है। केरल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के लिए जोरदार प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख जिलों में 2 तूफानी दौरे करेंगे। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दे दी है। अब तक भाजपा 97 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी है और करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। भाजपा ने दक्षिण के जिलों और आरक्षित सीटों पर खास फोकस किया है।
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केरल को 11 हजार करोड़ की सौगात
कौन होगा उम्मीदवार?इस तीसरी सूची में ज्यादातक उम्मीदवार केरल के दक्षिणी जिलों से हैं। इस सूची के अनुसार, भाजपा ने वी. रथीश को पीरुमाडे, रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को पुथुपल्ली, केआर राजेश को चावरा से चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं आरएस अरुण राज को चदयामंगलम, करमना जयन को तिरुवनंतपुरम, विवेक गोपन को अरुविक्कारा, टीएन सुरेश को कोवलम और एस. राजशेखरन नायर को नेय्याट्टिनकारा से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा 3 आरक्षित सीटों पर मावेलिककारा एससी से अजीमोन, अदूर एससी से पंडालम प्रतापन और चिरायिंकीझु एससी से बीएस अनूप को भी चुनावी रण में उतारा गया है।
140 सीटों पर होगा मतदानकेरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में करीब 2.69 करोड़ मतदाता हैं और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का आंकड़ा जरूरी है। भाजपा लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जबकि एनडीए के सहयोगी बीडीजेएस और ट्वेंटी-20 बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा केरल में 'मराथथु इनी मारुम' (जो कभी नहीं बदला, अब बदलेगा) नारे के तहत प्रचार कर रही है। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
ALSO READ: केरल में राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, चुनाव से पहले किए कई बड़े ऐलान
PM मोदी और शाह करेंगे तूफानी दौरे, चुनाव का बनाया खास प्लानकेरल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के लिए जोरदार प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख जिलों में 2 तूफानी दौरे करेंगे, रैलियों को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। भाजपा की चुनावी रणनीति कासरगोड, पलक्कड़, तिरुअनंतपुरम, कोल्लम और त्रिशूर जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क पर केंद्रित है। भाजपा केरल में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए अपने शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व को मैदान में उतारकर पूरी ताकत से आक्रामक रुख अपना रही है।
ALSO READ: जीत पर EVM को दोष देना क्यों भूल जाते हैं राहुल गांधी, केरल में जीत पर BJP का तंज
97 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी है भाजपा अब तक भाजपा 97 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी है और करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। भाजपा ने दक्षिण के जिलों और आरक्षित सीटों पर खास फोकस किया है। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में करीब 2.69 करोड़ मतदाता हैं।
Edited By : Chetan Gour