उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात बुजुर्ग महिला (65) की हत्या कर दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच करके जानकारी जुटाई. घटना राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज गली नंबर-2 की है. यहां की रहने वाली निर्मला देवी की हत्या की गई है. निर्मला देवी के पति राजा राम पहले ही गुजर चुके है. वह सचिवालय से रिटायर्ड थे.
बताया गया कि वह बेटे त्रिदेश और बहू रंजना के साथ रहती थीं. घटना के समय त्रिदेश की बेटी मामा के घर उन्नाव गई थी. घर पर उनकी दूसरी बेटी शनवी वर्मा (2) और बेटा आदित्य वर्मा (14) था. वहीं घर के ऊपरी मंजिल में किराए पर राजन शर्मा, विनोद यादव, राम आंचल यादव, पिंटू गौर, मनीष और जीतू रहते हैं. फिलहाल पुलिस राजन को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है.
घर के अंदर मिला शवबता दें कि निर्मला का बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा पर तैनात है. वह किला स्थित पावर हाउस में ड्यूटी पर था. घटना के समय बहू रंजना और छोटी बेटी सान्वी घर पर थीं. सबसे बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी.पोता आदित्य डिलीवरी बॉय का काम करता है. डिलीवरी देने गया था. वापस लौटा तो घर पर कोई नहीं मिला. वहीं जब अंदर गया तो देखा कि दादी का हाथ पैर बंधा है और वह बेहोश पड़ी हैं. इस पर उसने किरायेदार पिंटू मौर्य को आवाज दी. वो नीचे आया तो पिता त्रिदेश को कॉल करके बताया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्यापुलिस उपायुक्त, मध्य विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि महिला के हाथ बंधे थे. प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकट्ठा किए हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर हत्या का वास्तविक कारण पता चल सकेगा. आगे की जांच की जा रही है.