IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज हो रहा है, जिसमें कई रिकॉर्ड टूटते और बनते दिखेंगे. लेकिन, इस लीग के इतिहास से जुड़े उन 6 हाहाकारी रिकॉर्ड का क्या, जो बन तो गए हैं मगर टूटने का नाम नहीं ले रहे. आईपीएल 2026 में उन 6 में से 5 रिकॉर्ड के टूटने की संभावना भी है मगर एक का टूट पाना तो नामुमकिन ही है. (Photo: PTI)
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने IPL 2016 में 973 रन बनाए थे. 10 साल से वो रिकॉर्ड आज भी कायम है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि ये रिकॉर्ड आईपीएल 2026 में टूट नहीं सकता है. (Photo: PTI)
आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं, उन्होंने 14 साल की उम्र में शतक लगाया था. बड़ी बात ये है कि IPL 2025 में बनाए वैभव सूर्यवंशी के इस रिकॉर्ड का आईपीएल 2026 में टूट पाना मुश्किल है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीजन में भी खेलने वाले वही सबसे युवा प्लेयर हैं और उनकी उम्र IPL 2026 के आगाज से पहले ही 15 साल हो चुकी होगी. (Photo: PTI)
आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए 175 रन की बड़ी पारी खेली थी. हालांकि, IPL 2026 में ये रिकॉर्ड टूटता दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज ने उसे तोड़ने को लेकर हाल ही में अपना इरादा भी जताया है. (Photo: PTI)
आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा टारगेट 262 रन का चेज हुआ है. ये रन चेज पंजाब किंग्स ने KKR के खिलाफ खेले मुकाबले में किया था. हाल के समय में जिस तरह से खिलाड़ियों के खेलने का तरीका बदला है, उसे देखते हुए IPL 2026 में और बड़े रन चेज की उम्मीद की जा सकती है. (Photo: PTI)
आईपीएल में सबसे लोएस्ट टोटल का रिकॉर्ड 49 रन का है, जो कि RCB ने KKR के खिलाफ बनाया था. मगर ऐसा नहीं है कि ये रिकॉर्ड टूट नहीं सकता. आईपीएल 2026 में किसी भी एक टीम का खराब दिन उसे RCB के लोएस्ट टोटल से भी नीचे ले जा सकता है. (Photo: PTI)
आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा 37 रन बने हैं. हालांकि, IPL 2026 में ये रिकॉर्ड भी टूटना संभव हो सकता है. (Photo: PTI)