मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई… हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े गए 3 आरोपी; बम भी बरामद
TV9 Bharatvarsh March 23, 2026 12:43 AM

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने अवैध हथियारों खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से बड़ी मात्रा हथियार जब्त किए हैं. जांच में सामने आया है कि यह हथियारों की डीलिंग के लिए मौके पहुंचे थे, तभी पुलिस ने खुफिया इनपुट से मिली जानकारी के बाद घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कटघर थाने की पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चौकी दस सराय क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त चल रही है. इस बात की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कटघर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कटघर थाना गठित पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले. इस दौरान उन्होंने पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

जेल छूटने के बाद बनाई नई गैंग

पकड़े गए आरोपी की पहचान दुष्यंत उर्फ दीपक, ऋषभ शर्मा और अजीम को गिरफ्तार किया है. यह तीन लोग मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं. जांच में सामने आया है कि दुष्यंत उर्फ दीपक एक शातिर अपराधी है. वह पहले भी अवैध हथियार फैक्ट्री के मामले में जेल जा चुका है. बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद दुष्यंत ने अजीम और ऋषभ को अपनी गैंग के शामिल कर दोबारा से अवैध हथियारों का कारोबार शुरू कर दिया था.

हथियारों की जखीरा बरामद

पुलिस ने इनके पास से दो 315 बोर के तमंचे, 62 जिंदा कारतूस, 42 खोखा कारतूस, एक 12 बार तमंचा और 12 देशी बम (विस्फोटक हथगोले) बरामद किए हैं. इसके अलावा इनके पास से 4 टेप से लिपटे बमनुमा हथगोले और 330 रुपए बरामद हुए है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. यह लोग किसे इस हथियार की डिलीवरी देने आए थे पुलिस इस बात की भी जांच जुट गई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.