मां के साथ फोटो शेयर कर इमोशनल हुए सनी देओल, लिख दी दिल छू लेने वाली बात
आईएएनएस March 24, 2026 02:12 AM

सनी देओल बॉर्डर 2 के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की कहानी बंटवारे के समय पर बेस्ड है. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर ने अपनी मां के संग सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो काफी इमोशनल है. 

सनी देओल ने जो तस्वीर शेयर की है, वो उसमें अपनी मां के बहुत करीब झुके हुए नजर आ रहे हैं. दोनों हल्की-हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की तरफ देख रहे हैं. अभिनेता ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मां".

प्रकाश कौर हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी

बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं. दोनों की शादी 1954 में हुई थी, जब धर्मेंद्र का फिल्मी सफर अभी शुरू भी नहीं हुआ था. इस शादी से उनके चार बच्चे हैं – दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, जो दोनों ही बॉलीवुड में बड़े नाम हैं, और दो बेटियां विजेता और अजीता.

प्रकाश कौर ज्यादातर मीडिया से दूर रहती हैं लेकिन सनी और बॉबी अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हैं. हालांकि, अभिनेता की बहनें भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सनी अभी हाल ही में अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे.यह जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा है. फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.इसके अलावा, अभिनेता सनी देओल राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित एक पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगे। 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.