गैंगस्टर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना रनौत आज बॉलीवुड की क्वीन बन चुकी हैं. उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है. इतना ही नहीं कंगना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज और बयान के लिए भी जानी जाती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स की तरफ अपना रुख दिया. अब कंगना मंडी से बीजेपी सांसद के तौर पर काम भी करती हैं. एक्ट्रेस आज यानी 23 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रट कर रही हैं. चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, नेटवर्थ, इनकम, सैलरी, घर और गाड़ियों के बारे में..
चुनावी हलफनामे के अनुसार कंगना रनौत की नेटवर्थ 90 करोड़ रुपये बताई जाती है. एक्ट्रेस के पास चल संपत्ति 28, 73, 44, 239 रुपये की है. वहीं, उनके पास अचल संपत्ति 62,92,87,000 रुपये की है.
कंगना के पास है करोड़ों की गोल्ड ज्वैलरी
इतना ही नहीं चुनावी हलफनामे के अनुसार कंगना रनौत के पास 6 किलो 700 ग्राम सोना और ज्वैलरी है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है. एक्ट्रेस के पास 60 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये के करीब बताई गई थी.
View this post on Instagram
लग्जरी कारों का है कलेक्शन
कंगना के पास करोड़ों की डायमंड ज्वैलरी भी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी. चुनावी हलफनामे में दो कारों कै जिक्र किया गया है, जिसमें से एक BMW-7 सीरीज और दूसरी Mercedes Benz GLE SUV है, जिनकी कुल कीमत 1.56 रुपये है.
एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस
कंगना रनौत की चल संपत्ति पर गौर करें तो सबसे खास बात ये है कि उन्होंने 50 LIC पॉलिसी ली हुई है, जो एक ही तारीख 4 जून 2008 को खरीदी गई है. कंगना रनौत एक फिल्म के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा वो ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी 3 से 3.5 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर लेती हैं.
कंगना के प्रॉपर्टी की कीमत
कंगना का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम मनिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमेटेड है, इसके जरिए भी वो खूब कमाई करती हैं. कंगना के पास मुंबई में पांच बेडरूप का एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा हिमाचल में उनके पास एक बंगला है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये के लगभग है.
कंगना की सैलरी
वहीं, मुंबई के पाली हिल में एक्ट्रेस के पास एक बड़ा ऑफिस स्पेस भी है, उसकी भी कीमत करोड़ों में है. इसके अलावा मनाली में कंगना रनौत का एक कैफे भी है, जिसके अब उनकी तगड़ी इनकम होती है. वहीं, सांसद के तौर पर कंगना को 1 लाख रुपये सैलरी भी मिलती है.