'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 24, 2026 02:12 AM

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर 2' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म मेकर्स ने इसे सुपरहिट बनाने के लिए एक नई रणनीति अपनाई थी और  धुरंधर 2 की रिलीज से एक दिन पहले 'पेड प्रीव्यू' आयोजित किया गये थे.  उस दिन भी दर्शकों ने बड़ी संख्या में टिकट बुक किए और फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी, इसलिए, फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली थी. उसके बाद से ये फिल्म हर दिन धुआंधार कलेक्शन कर ऐतिहासिक परफॉर्म कर रही है. हर तरफ 'धुरंधर 2' की ही चर्चा हो रही है लेकिन अब पायरेसी ने इस खुशी पर पानी फेर दिया है. दरअसल 'धुरंधर 2' का एचडी प्रिंट ऑनलाइ लीक हो गया गहै.

धुरंधर 2 फिल्म का एचडी प्रिंट लीक (धुरंधर 2 का पायरेटेड वर्जन लीक)

बता दें कि सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म का एचडी प्रिंट इंटरनेट पर तमिल रॉकर्स, फिल्मीजिला, मिलयोगी, , बॉली4यू, जैशा मूवीज़, 9xमूवीज़ जैसी कई अवैध वेबसाइटों लीक हो गया था. कुछ लोगों ने न केवल अवैध वेबसाइटों से 'धुरंधर 2' डाउनलोड करके  फ्री में देखी, बल्कि दूसरों से भी फिल्म मुफ्त में देखने की अपील करने लगे. यह मामला फिल्म निर्माताओं के लिए जितना चौंकाने वाला था, उतना ही खतरनाक भी था. इसलिए, अगर आपको ऐसे लिंक मिले हैं और आप फिल्म डाउनलोड करने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें, क्योंकि ऐसा करने पर आपको तीन लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा असर
फिल्म इंडस्ट्री द्वारा पायरेसी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के बावजूद, 'धुरंधर 2' की ऑनलाइन लीक हुई प्रिंट न केवल इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को झटका पहुंचा सकती है, बल्कि इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों की मेहनत को नुकसान पहुंचा सकती है. पायरेसी न केवल फिल्मों की चोरी करती है, बल्कि उन अनगिनत कलाकारों और तकनीशियनों के समर्पण और मेहनत को भी नुकसान पहुंचाती है जिन्होंने इन फिल्मों के निर्माण में योगदान दिया है। इसलिए, पायरेसी न केवल अनैतिक है, बल्कि भारत के 'कॉपीराइट अधिनियम, 1957' के तहत दंडनीय अपराध भी है.

इसलिए, दर्शकों से रिक्वेस्ट है कि वे फिल्म देखने के लिए केवल कानूनी और आधिकारिक तरीकों का ही इस्तेमाल करें, ताकि क्रिएटिविटी को मौका मिले और कलाकारों का उत्साह बरकरार रहे।

कई अन्य फिल्में भी पायरेसी का हो चुकी हैं शिकार
यह पहली बार नहीं है कि कोई नई फिल्म या वेब सीरीज ऑनलाइन लीक हुई हो। लगभग हर बड़ी फिल्म के साथ ऐसा ही होता है। कई फिल्में पायरेसी से प्रभावित होती हैं। अतीत में कई बार पायरेसी में शामिल प्लेटफॉर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हालांकि, कुछ समय बाद वे फिर से सक्रिय हो जाते हैं और पायरेसी को बढ़ावा देना जारी रखते हैं

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.