Tech Tips: WhatsApp पर स्कैम और फ्रॉड की नहीं रहेगी टेंशन, ये सिक्योरिटी टूल्स आएंगे काम
एबीपी टेक डेस्क March 25, 2026 08:12 AM

WhatsApp Hidden Security Tools: अरबों यूजर्स के साथ WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले प्लेटफॉर्म्स में से एक है. इसे यूज करना आसान है और इस पर एक साथ चैटिंग, कॉलिंग, फाइल शेयरिंग और ऑनलाइन मीटिंग जैसे तमाम फीचर्स मिलते हैं. इतने यूज को देखते हुए स्कैमर्स भी इस पर नजर रहती है और वो लोगों को ठगने की सारी कोशिशें करते हैं. इसे देखते हुए WhatsApp कुछ सिक्योरिटी टूल्स देती है, जो यूजर्स को फ्रॉड और स्कैम से बचा सकते हैं. 

ये हैं WhatsApp के हिडन सिक्योरिटी टूल्स

टू-स्टेप वेरिफिकेशन- WhatsApp के सेफ यूज के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करना जरूरी है. यह तब काम आता है, जब कोई आपके नंबर को किसी नए डिवाइस पर लिंक करता है. इसे ऑन करने के लिए सेटिंग में जाकर अकाउंट में जाएं और टू-स्टेप वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपसे पिन क्रिएट करने और ईमेल एड करने को कहा जाएगा. यह पासकी को भी सपोर्ट करता है.

चैट लॉक- अगर आपके डिवाइस को आपके अलावा और लोग भी यूज करते हैं तो चैट लॉक बड़े काम की चीज है. ऐप लॉक के साथ-साथ भी इंडिविजुअल चैट्स को भी लॉक कर सकते हैं. ऐसा करने पर फिंगरप्रिंट, टचआईडी और फेसआईडी वेरिफिकेशन के बाद ही वह चैट ओपन होगी. इससे आपके डिवाइस में उस चैट्स के मैसेज कोई और नहीं पढ़ पाएगा.

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग- स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग व्हाट्सऐप का लेटेस्ट फीचर है. इसे एक्टिव करते ही कई सिक्योरिटी सेटिंग अपने आप इनेबल हो जाएंगी. जैसे ही आप इस सेटिंग को ऑन करेंगे, WhatsApp अपने आप अनजान नंबरों से आने वाली फाइल्स और अटैचमेंट को ब्लॉक कर देगी. इसके अलावा URL के साथ दिखने वाले प्रीव्यू डिसेबल हो जाएंंगे और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स साइलेंट हो जाएंगी. इसे सेटिंग में प्राइवेसी ऑप्शन में जाकर इनेबल किया जा सकता है.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.