Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 26वें दिन बुधवार को भी भीषण जंग जारी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जीत के दावे के बाद मिडिल ईस्ट को लेकर बयानबाजियां तेज हो गई। इस बीच फिलिपिंस में एनर्जी इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पल पल की जानकारी...
-पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की।
-लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने आज इजराइल पर करीब 30 रॉकेट दागे गए।

इंदौर शहर में 280 पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है कुछ पेट्रोल पंप जरूर बंद हुए हैं जिनके पास माल खत्म हो गया है। उनका कहना है कि 2 से 4 घंटे में हमारे पास माल आ जाएगा तो हम फिर से पेट्रोल पंप चालू कर देंगे। ALSO READ: इंदौर में पेट्रोल पंपों पर भीड़, डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, अफवाहों से दूर रहने की अपील
फिलीपींस ने देश में एनर्जी इमरजेंसी लागू कर दी है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि देश में बिजली और तेल की सप्लाई पर खतरा बढ़ गया है, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा।