Petrol Diesel Saving Hacks : 15% से 20% तक बचेगा आपका पेट्रोल और डीजल, टेंशन नहीं लें बस अपनाएं ये आसान टिप्स
Webdunia Hindi March 25, 2026 09:43 PM

इसराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर में दिखाई दे रहा है। ऊर्जा संकट का खतरा मंडरा रहा है। भारत में सरकार द्वारा लगातार आश्वासन देने के बाद भी जनता अफवाहों पर ध्यान देते हुए पैनिक हो रही है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। हालांकि आपको घबराने आवश्यकता नहीं। आप इन आसान टिप्स से से अपने वाहन में 15 से 20 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।

ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

1. ड्राइविंग की आदतों में सुधार (Smart Driving)

इको-स्पीड (Eco-Speed) पर चलें : हाईवे पर गाड़ी को 70-80 किमी/घंटा और शहर में 40-50 किमी/घंटा की स्थिर रफ्तार पर रखें। तेज रफ्तार से हवा का प्रतिरोध बढ़ता है और इंजन ज्यादा तेल पीता है।

स्मूथ एक्सीलरेशन : अचानक ब्रेक मारना और अचानक तेजी से रेस देना बंद करें। इससे इंजन पर दबाव पड़ता है।

सही गियर का चुनाव : लोअर गियर में गाड़ी खींचने से बचें। जितनी जल्दी हो सके टॉप गियर में शिफ्ट करें, लेकिन इंजन को 'लग' (Lag) न होने दें।

2. ट्रैफिक और सिग्नल मैनेजमेंट

इंजन बंद करें : अगर ट्रैफिक सिग्नल 30 सेकंड से ज्यादा का है, तो इंजन बंद कर दें। आइडलिंग (Idling) में खड़ी गाड़ी सबसे ज्यादा तेल बर्बाद करती है।

प्लानिंग करें : गूगल मैप्स का उपयोग करें ताकि आप भारी ट्रैफिक वाले रास्तों से बच सकें। कम दूरी के लिए पैदल चलें या साइकिल का उपयोग करें।

3. गाड़ी का रखरखाव (Maintenance)

टायर प्रेशर (Tyre Pressure): टायरों में हवा कम होने से सड़क पर घर्षण (Friction) बढ़ता है। हर हफ्ते हवा चेक कराएं; सही प्रेशर से 5% तक माइलेज बढ़ सकता है।

एयर फिल्टर और सर्विस : गंदा एयर फिल्टर इंजन को 'सांस' लेने नहीं देता, जिससे वह ज्यादा तेल जलाता है। समय पर सर्विसिंग कराएं।

एसी (AC) का सही इस्तेमाल : शहर में धीमी रफ्तार पर एसी बंद कर खिड़कियाँ खोल सकते हैं, लेकिन हाईवे पर खिड़कियाँ बंद रखें (Aerodynamics के लिए) और एसी कम पॉइंट पर चलाएं।

4. स्मार्ट विकल्प (Smart Alternatives)

कारपूलिंग (Carpooling) : ऑफिस जाने के लिए सहकर्मियों या दोस्तों के साथ गाड़ी शेयर करें।

अनावश्यक वजन कम करें : गाड़ी की डिक्की (Boot) में रखा फालतू सामान निकाल दें। वजन जितना ज्यादा होगा, माइलेज उतना ही कम होगा।


पब्लिक ट्रांसपोर्ट : मेट्रो, बस या लोकल ट्रेन का अधिकतम उपयोग करें, खासकर जब तेल की कीमतें आसमान छू रही हों।

पेट्रोल भरवाने का सही समय

सुबह के वक्त या देर रात को पेट्रोल भरवाना थोड़ा फायदेमंद होता है। तापमान कम होने के कारण ईंधन का घनत्व (Density) अधिक होता है, जिससे आपको सटीक मात्रा मिलती है। Edited by : Sudhir Sharma

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.