अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग जारी है. ट्रंप के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद अमेरिका ने सैकड़ों ईरानी ठिकानों पर एक साथ हमले किए है. ईरान ने भी पलटवार करते हुए बड़ा दावा किया है. ईरानी सेना का कहना है कि उसने अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. ईरान के सरकारी मीडिया और सेना के सोशल मीडिया चैनलों ने इसका वीडियो भी जारी किया है. IRGC का कहना है कि विमान हिंद महासागर में गिर गया.
ईरान का दावा है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के पास एक अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक मार गिराया है. इस दावे के साथ एक कथित वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें आसमान में उड़ते एक विमान को मिसाइल से टकराते, उसमें आग लगते और फिर जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया है. हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से ‘फर्जी और गलत जानकारी’ बताकर सिरे से खारिज कर दिया है. लेकिन ईरान का कहना है कि उनका दावा बिल्कुल सही है. वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है. ईरानी वायु सेना (IRGC) ने दावा किया है कि चाबहार के पास ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने एक एफ/ए-18 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया.
ईरान ने दी सख्त चेतावनीएमबी गालिबफ ने एक नई चेतावनी जारी करते हुए कहा कि, कुछ खुफिया जानकारियों के आधार पर, उनके विरोधी क्षेत्र के किसी एक देश के समर्थन से ईरान के किसी एक द्वीप पर कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं. हमारी सेना दुश्मनों की सभी गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए है. अगर वे अपनी सीमाएं पार करते हैं, तो उस क्षेत्रीय देश के सभी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे बिना किसी हिचकिचाहट के नष्ट कर दिए जाएंगे. इसके जिम्मेदार वे खुद होंगे.
Iran’s Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3
— Press TV 🔻 (@PressTV)
इससे पहले, ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के विमानवाहक पोत, USS अब्राहम लिंकन पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं. ईरान ने जोर देकर कहा, “हमने USS अब्राहम लिंकन पर एक शक्तिशाली हमला किया है.” इसके साथ ही, उसने अमेरिका को चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में यह विमानवाहक पोत कभी फिर से ईरान के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसे और भी हमलों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, अमेरिकी CENTCOM ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसका कोई भी लड़ाकू विमान या जहाज नष्ट नहीं हुआ है.
ईरान ने ठुकराया ट्रंप का प्रस्तावईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने यह भी दावा किया कि ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. उसने यह जानकारी एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी हवाले से दी है. ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान युद्ध अपनी शर्तों के पूरे हुए बगैर खत्म नहीं करेगा. डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संघर्ष विराम के लिए 15 सूत्रीय प्लान इस्लामाबाद (पाकिस्तान) भेजा गया था. अब माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग लंबे समय तक चल सकती है.