Tulsi Ke Upay: गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है. इस दिन विधि-विधान से भगवान के सत्यनारायण की रूप की पूजा और व्रत किया जाता है. गुरुवार के दिन पूजन और व्रत करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. वहीं गुरुवार के दिन तुलसी जी की पूजा का भी विशेष महत्व धर्म शास्त्रों में बताया गया है.
तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी वास करती हैं. तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है. यही कारण है कि तुलसी को हरिप्रिया कहा जाता है. जिस घर में गुरुवार को तुलसी जी की पूजा की जाती है उस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है. गुरुवार को तुलसी पूजन के समय उनको दो खास चीजें चढ़ाई जाती हैं. साथ ही कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
तुलसी माता को चढ़ाएं ये दो चीजेंगुरुवार के दिन पूजा के समय तुलसी के पौधे में 7 हल्दी की गांठ और लाल चुनरी चढ़ाएं. इससे माता प्रसन्न होती हैं और धन का आशीर्वाद प्रदान करती हैं, जिससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास हमेशा बना रहता है.
गुरुवार के विशेष उपायगुरुवार के दिन सुबह विष्णु जी की पूजा करें और केले के वृक्ष की भी पूजा करें. इसके बाद शाम के समय भी विष्णु जी का पूजन करें. फिर तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं. ‘ओम श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप 108 बार करें. गुरुवार की शाम तुलसी के पास दीपक जलाते समय 5 या 7 पीली कौड़ी पौधे में डाल दें. दूसरे दिन सुबह तुलसी पूजन करके सभी कौड़ियों को निकल लें.
इसके बाद सभी कौड़ियों को लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर धन वाली जगह पर रख दें. मान्यता है कि इन उपायों को करने से बड़े से बड़ा आर्थिक संकट दूर होता है. कारोबार में वृद्धि होती है.
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Kanya Pujan: इन चीजों के बिना अधूरी है कन्या पूजा, नोट कर लें पूजन की सामग्री लिस्ट
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.