Mumbai-Pune Expressway पर चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की छुट्टियों के कारण भारी ट्रैफिक देखने को मिला। खासकर बोरघाट में करीब 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। ट्रैफिक की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ALSO READ: रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला
सोशल मीडिया पर जाम के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें मुंबई की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा हुआ है। कारें, लॉरी, ट्रक, दूध की गाड़ियां और टैंकर भी दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरी ओर पुणे जाने की ओर रास्ता खाली दिख रहा है।
गौरतलब है कि छुट्टियों के दिनों में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। 5 फरवरी को भी यह रोड 32 घंटे तक जाम रहा था।
edited by : Nrapendra Gupta