छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बस पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही थी। सेमरिया हनुमान मंदिर मोहखेड़ के पास ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी लोग सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे थी तभी बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और चीख पुकार मच गई। घटना का पता चलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ALSO READ: कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेशसिंह को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुंचने के लिए निर्देशित किया है।
मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma