शादी से पहले अपने गांव पहुंचे संभल SP केके बिश्नोई, आतिशबाजी से हुआ स्वागत; IPS अंशिका वर्मा संग लेंगे सात फेरे
TV9 Bharatvarsh March 28, 2026 03:43 AM

उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित IPS अधिकारियों की शादी इस समय चर्चा में है. ये हैं संभल जिले के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और उनकी होनी वाली दुल्हन अंशिका वर्मा, जो इस समय बरेली में SP साउथ के पद पर तैनात हैं. चूंकि कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के रहने वाले हैं तो कुछ रस्में वहां तो कुछ UP में चल रही हैं. 25 मार्च को संभल के बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर परिसर में दोनों की सगाई हुई. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई, फिर स्टेज पर डांस भी किया. फिलहाल दोनों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

सगाई समारोह में तई VIP और VVIP मेहमान और दोनों परिवार के शामिल हुए. सगाई के इस खास मौके पर दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर खुशी का इजहार किया, गले लगे और मंच पर जमकर डांस भी किया. दोनों अफसरों ने स्टेज पर, “मैं कोई ऐसा गीत गाऊं के आरजू जगाऊं, अगर तुम कहो तुम को बुलाऊं की पलके बिछाऊं”…. पर जमकर डांस किया. रिंग सेरेमनी के दौरान अंशिका वर्मा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जबकि के.के बिश्नोई ब्लैक कलर के सूट में नजर आए.

ये भी पढ़ें- यूपी के दो धुरंधर IPS अधिकारियों की हुई सगाई बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की हल्दी रस्म, जानें शादी का पूरा शेड्यूल

वहीं शुक्रवार शाम संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई अपने गृह जनपद बाड़मेर पहुंचे. जब वह अपने गांव धोरीमन्ना पहुंचे तो परिवारजनों और ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया. आज गांव मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. 28 मार्च को संगीत समारोह आयोजित होगा. इसके बाद 29 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों वैवाहिक बंधन में बंधेंगे. 30 मार्च को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- चल प्यार करेगी, हां जी हां जी, रिंग सेरेमनी में IPS केके बिश्नोई संग अंशिका वर्मा का रोमांटिक डांस, Video

इस शाही शादी में कई बड़े मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है. गौरतलब है कि कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल हिंसा के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने और अपनी सख्त एवं दबंग छवि के कारण चर्चा में आए थे. अब उनके विवाह समारोह को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

(रिपोर्ट- राजू माली/बाड़मेर)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.