Viral Video: बंदे ने खास अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, स्टाइल ऐसा कि देसी लोगों के बीच छा गया अंदाज
TV9 Bharatvarsh March 28, 2026 03:43 AM

प्यार का इजहार और शादी के लिए प्रपोज़ करना जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक होता है. ये वो लम्हे होते हैं जिन्हें लोग उम्रभर याद रखना चाहते हैं. बदलते दौर के साथ अब लोग इन यादगार पलों को कैमरे में कैद भी करने लगे हैं, ताकि उन्हें बार-बार देखा जा सके और दूसरों के साथ साझा किया जा सके. कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं और लोगों के दिलों को छू जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो अमेरिका के डलास शहर से सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है.

इस वीडियो में एक कपल की प्यारी सी कहानी दिखाई देती है, जिसमें प्यार, सरप्राइज और भावनाओं का खूबसूरत संगम है. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है. एक आम शाम की तरह ही यह कपल साथ में घूमने निकला हुआ था. दोनों खुश नजर आ रहे थे और अपने इस खास समय को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रहे थे. देखने वाले को कहीं से भी यह अंदाज़ा नहीं होता कि आगे कुछ बहुत खास होने वाला है.

छा गई इस बंदे का स्टाइल

इसी बीच अचानक उनके पीछे से एक ट्रॉली गुजरती है. शुरुआत में यह ट्रॉली भी किसी आम गाड़ी की तरह ही लगती है, लेकिन असल में यही इस पूरे सरप्राइज़ का सबसे बड़ा हिस्सा थी. लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने के लिए एक बेहद अनोखा और यादगार तरीका चुना था, जिसकी उसने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी.

जैसे ही सही समय आता है, लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों पर बैठ जाता है और उसे शादी के लिए प्रपोज़ करता है. यह पल किसी भी लड़की के लिए बेहद खास होता है, लेकिन इस बार जो हुआ वह और भी ज्यादा भावुक और चौंकाने वाला था. जैसे ही लड़की इस सरप्राइज़ को समझने की कोशिश कर रही होती है, तभी ट्रॉली का असली राज सामने आता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: मॉल में सुपर आंटी ने उठाया थॉर का हथौड़ा, वीडियो देख लोगों याद आए डॉक्टर डूम

उस ट्रॉली में कपल के परिवार वाले, माता-पिता, दोस्त और उनके करीबी लोग मौजूद थे. यानी वे सभी लोग, जिन्होंने उनके रिश्ते को करीब से देखा था और उनकी प्रेम कहानी के गवाह रहे थे. यह नज़ारा देखकर लड़की पूरी तरह से हैरान रह जाती है. उसकी आंखों में खुशी और आश्चर्य साफ झलकता है. यह सिर्फ एक प्रपोज़ल नहीं था, बल्कि एक ऐसा पल था जिसमें दोनों की दुनिया एक साथ शामिल हो गई थी.

यहां देखिए वीडियो

And the train was full of all of her friends and family 😭😭😭😭

A proposal in Dallas is drawing attention after a man turned what appeared to be a casual night out into a fully coordinated moment, leading his partner onto a passing trolley that had been arranged in advance. pic.twitter.com/29dDT5k8Ar

— Restoring Your Faith in Humanity (@HumanityChad)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.