श्रेयस अय्यर की टीम में आकर गदगद है ये विदेशी खिलाड़ी, पंजाब किंग्स के कप्तान को बताया ‘वर्ल्ड क्लास प्लेयर’
Sanjeev Kumar March 28, 2026 10:24 AM
Cooper Connolly On Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स के नए खिलाड़ी कूपर कोनोली ने 'वर्ल्ड-क्लास बैटर' श्रेयस अय्यर की खूब तारीफ की है और इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में उनसे इंडियन कंडीशंस में बैटिंग करने की टिप्स सीखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
उम्मीद है ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कोनोली को इस साल आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. पहली मुलाकात कब? कोनोली की अय्यर के साथ पहली लंबी बातचीत तब हुई थी, जब ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम एक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी. इसके कुछ महीनों बाद ही, इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को पीबीकेएस ने अपनी टीम में चुन लिया. अब ये स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अपने पहले आईपीएव सीजन की तैयारी करते हुए, अय्यर से बैटिंग की बारीकियां सीखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार हैं. कप्तान के मुरीद हैं कोनोली अय्यर के साथ खेलने के बारे में बात करते हुए कोनोली ने कहा, 'देखिए, वो एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं. मुझे उन्हें बैटिंग करते देखना बहुत पसंद है. वो बैटिंग को इतना आसान बना देते हैं. उनसे बैटिंग की बारीकियां सीखना, उन्हें और बेहतर तरीके से समझना, ये देखना कि वो भारतीय हालात में बैटिंग के लिए किस तरह की अप्रोच अपनाते हैं, और फिर भारत में अपने खेल में उन चीजों को आजमाने की कोशिश करना, मेरे लिए बहुत शानदार एक्सपीरिएंस होगा. मैं सचमुच उनसे सीखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.'
शॉन मार्श की तारीफ कूपर कोनोली ने अपने करियर में शॉन मार्श के रोल के बारे में भी बात की, और बताया कि पंजाब किंग्स के पूर्व ओपनर उनके लिए कितने मददगार और अवेलेबल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, 'वो एक ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं क्रिकेट और उनकी अप्रोच के बारे में बात करने के लिए कभी भी संपर्क कर सकता हूं. सबसे ज्यादा, मुझे उनका खेलने का तरीका पसंद है, जिसे मैं अपने खेल में अपनाने की कोशिश करता हूँ; जिस तरह वह हर फॉर्मेट में खुद को मौक़ा देते हैं, उनकी टाइमिंग, और बाउंड्री लगाने की उनकी काबिलियत, ये सब मुझे बहुत प्रभावित करते हैं. मेरे लिए, यह सब सही समय आने पर उनसे संपर्क करने और उनसे सीखने के बारे में है.'
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.