प्रधानमंत्री हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं और हम उन्हें सम्मान सहित विदा करेंगे : अखिलेश
Tarunmitra March 28, 2026 09:43 PM

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में नोएडा प्रदेश के विकास का इंजन बन गया, जबकि सपा सरकार इसे लूट का एटीएम बनाकर छोड़ गई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले नोएडा को अंधविश्वास और डर के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार के दौरान, जब उन्होंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि कार्यक्रम में नहीं आए। मोदी ने कहा, “मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी।”

इस उद्घाटन पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं और हम उन्हें सम्मान सहित विदा करेंगे। उन्होंने कहा कि हार दिखने पर कोई अपने पद और कथन का नियंत्रण नहीं रख पाता, लेकिन हमारे संस्कार हमेशा उम्र और पद का सम्मान सिखाते हैं।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज नोएडा पूरा क्षेत्र पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है और यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रहा है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.