एमएस धोनी IPL 2026 के शुरूआती मैचों से बाहर हो गए हैं, वह कम से कम 2 हफ्ते तक नहीं खेलेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. बयान में बताया गया कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. CSK का पहला मैच सोमवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इस वजह से उनके IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते न खेल पाने की संभावना है."
Official Statement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
चेन्नई सुपर किंग्स के बयान के अनुसार एमएस धोनी 2 हफ्ते तक आईपीएल से बाहर रह सकते हैं. इन दो हफ्तों में CSK के 4 मैच होंगे. पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ है. गुवाहाटी में होने वाले इस मैच के बाद टीम अपने घर पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलेगी. इसके बाद 5 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच होगा. ये 4 मैच अगले 2 हफ्तों में होने हैं.
इन 4 मैचों के बाद चेन्नई का अगला मैच 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है. अगर धोनी की इंजरी उम्मीद के मुताबिक समय पर ठीक नहीं होती है तो वह इस मैच से भी बाहर हो सकते हैं. वह 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं. वैसे ये धोनी का बतौर प्लेयर आखिरी आईपीएल संस्करण माना जा रहा है. 44 वर्षीय धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 खिताब जिता चुके हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट से 6 साल पहले (2020) रिटायर हो चुके हैं.