Sonam Kapoor Baby: फिर से मां बनीं एक्ट्रेस सोनम कपूर, प्यारे से बेटे को दिया जन्म
TV9 Bharatvarsh March 30, 2026 03:42 AM

रांझणा और सांवरिया फेम एक्ट्रेस सोनम कपूर भले आज फिल्में पर्दे से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सोनम अपने खास पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. जहां फैंस सोनम के बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. अब एक्ट्रेस ने फैंस को एक खुश खबरी दी है.

एक्ट्र्रेस सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है. वो फिर से मम्मा बन गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की. सोनम और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं.

सोनम के घर गूंजी किलकारी

सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को धूमधाम से शादी की थी. आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं, जो ‘शाही एक्सपोर्ट्स’ और क्लोदिंग ब्रैंड ‘Bhaane’ के को-फाउंडर हैं. सोनम और आनंद के घर पहली बार साल 2022 को बेटे की खुशी आई, जहां एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया. दोनों ने मिलकर बच्चे का नाम वायू रखा था. अब एक बार फिर से ये कपल एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

2018 में की थी शादी

ये एक स्टार-स्टडेड शादी थी, जिसमें कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, और करण जौहर शामिल हुए थे. सोनम कपूर ने लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था, जबकि आनंद आहूजा ने पारंपरिक शेरवानी पहनी थी. दोनों की मुलाकात 2014 में हुई थी और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, आनंद ने उन्हें प्रपोज किया था और फिर दोनों ने शादी कर ली.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.