डार्लिंग्स और लस्ट स्टोरी फेम एक्टर विजय वर्मा इन दिनों फिल्म मिर्जापुर को लेकर चर्चा में हैं. विजय की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. मिर्जापुर के उनके डबल रोल को फैंस भूल नहीं पाए और अब लोगों के ये जानने की उत्सुक्ता है कि आखिर फिल्म में उनका किरदार क्या करेगा. इसी बीच विजय की एक और सीरीज आने वाली है.
अमेजन प्राइम के साथ विजय वर्मा मटका किंग नाम की सीरीज लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज को नागराज पोपटराव मांजुले ने डायरेक्ट किया है. सीरीज को लेकर विजय के फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. अब उनके बर्थडे पर सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है.
आ गई तारीखविजय वर्मा के बर्थडे पर मटका किंग के मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है. एक्टर की ये ड्रामा-सस्पेंस सीरीज अगले महीने यानी 17 अप्रैल को रिलीज होगी. इस शो में विजय के साथ कृतिका कामरा, साई तमाहान्कर, सिद्धार्थ जाधव, गिरीश कुलकर्णी और गुल्शन ग्रोवर नजर आने वाले हैं. सीरीज को प्रोड्यूस कर रहे हैं सिद्धार्थ रॉय कपूर, गार्गी कुलकर्णी और नागराज पोपटराव मांजुले.
क्या होगी कहानी?
View this post on Instagram
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
बात करें इस सीरीज की कहानी कि तो ये सीरीज की कहानी मटका किंग कहानी है बृज भाटी की. बृज एक तेज दिमाग का कॉटन ट्रेडर है. अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा कमाने के चक्कर में बृज एक ऐसा अनोखा तरीका खोज लेता है, जो उसे मटका किंग बना देता है. कहानी में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न होने वाले हैं.