Joke 1:
संता Microsoft कंपनी में
इंटरव्य देने गया,
इंटरव्यूकर्ता - java के चार वर्जन बताइए।
संता - मर जावा, मिट जावा,
लुट जावा, और सदके जावा ।
इंटरव्यूकर्ता- शाबाश, अब घर जावा
Joke 2:
संता - मेरी बीवी बहुत अच्छी है।
मुझे इतनी सर्दी में पानी गर्म करके देती है!
बंता - नहाने के लिए?
संता - नहीं-नहीं, बर्तन धोने के लिए !!

Joke 3:
चिंटू अपनी शादी में
पंडित जी, दुल्हन के बाईं ओर बैठना है
या फिर दाईं ओर?
पंडित- अभी तो कहीं भी बैठ जा,
बाद में तो यह तेरे सिर पर ही बैठेगी
पंडित जी की बात सुनकर चिंटू बेहोश.....
Joke 4:
गोलू अपनी बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लेकर गया
गोलू ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना
नर्स- मतलब?
गोलू- लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज
इत्तेफाक से गोलू की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की.
नर्स कन्फ्यूज होकर बोली- बधाई हो सलाद हुआ है.

Joke 5:
गोलू- मां मेरे सारे खिलौने जल्दी से बिस्तर के नीचे छिपो दो...
गोलू की मां- ऐसा क्यों?
गोलू- क्योंकि मेरा दोस्त चिंकू आने वाला है.
गोलू की मां- क्या वो तेरे सारे खिलौने चुरा लेगा?
गोलू- नहीं मां, वह अपने सारे खिलौने पहचान लेगा.