Akshaye Khanna Upcoming Movies: अक्षय खन्ना ने बीते साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ से गदर मचा दिया था. रणवीर सिंह की इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया, जिसका भूत अभी भी लोगों पर सवार है. इस पिक्चर से अक्षय खन्ना ने ऐसा कमबैक किया, जिसे लोग सालों तक नहीं भूलेंगे. ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एक्टिंग, डायलॉग, लुक और डांस मूव्ज ने सबको कायल कर दिया था. इसी क्रेज के चलते ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना को न देखकर फैंस थोड़े निराश भी हैं. ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना को रहमान डकैत के किरदार में देखकर हर कोई बस इस बात का इंतजार कर रहा है कि आखिर कब अक्षय खन्ना को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए मिलेगा.
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना की फिल्म इंडस्ट्री में डिमांड और ऑडियंस के बीच पॉपुलैरिटी, दोनों ही हाई हो गई है. एक तरफ मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं. ‘धुरंधर’ से मिली पॉपुलैरिटी के बीच अक्षय खन्ना यहीं नहीं रुकने वाले हैं. साल 2026 और 2027 में अक्षय खन्ना की कई फिल्में आएंगी. इस वक्त अक्षय खन्ना के खाते में 3 फिल्में हैं, जिनपर वो काम कर रहे हैं. ‘रहमान डकैत’ बनने के बाद अक्षय खन्ना कभी ‘गुरु’, कभी विलेन तो कभी वकील के किरदार में नजर आएंगे. आइए जानते हैं अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्मों के बारे में.
अक्षय खन्ना की अपकमिंग मूवीज 2026यह भी पढ़ें – महाकाली में होगा असली खेला रणवीर सिंह ने तोड़ा जिसका रिकॉर्ड, वो अक्षय खन्ना की फिल्म में करेगा कैमियो
अक्षय खन्ना महाकाली (Akshaye Khanna Mahakali)‘धुरंधर 2’ के बाद अक्षय खन्ना अपकमिंग फिल्म में ‘महाकाली’ (Mahakali) शामिल है, जिसमें ‘असुर गुरु शुक्राचार्य’ के नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे. इस फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल रिलीज तारीख की अनाउंस नहीं की गई है. ‘महाकाली’ को पहले तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाना था. लेकिन ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद उन्हें मिली पॉपुलैरिटी के चलते इसे अब हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब ‘महाकाली’ एक पैन इंडिया फिल्म बन गई है, जिसे पूजा अपर्णा कोल्लुरु डायरेक्ट कर रही हैं.
अक्षय खन्ना इक्का (Akshaye Khanna Ikka)अक्षय खन्ना जल्द ही सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘इक्का’ (Ikka) में नजर आएंगे, जो इसी साल रिलीज होगी. हालांकि, इस फिल्म को आप थिएटर्स में नहीं देख पाएंगे, क्योंकि ये सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है. इस एक्शन-थ्रिलर लीगल ड्रामा में अक्षय खन्ना और सनी देओल ‘बॉर्डर’ के बाद 29 साल बाद एक साथ नजर आएंगे. ‘इक्का’ का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें – धुरंधर छोड़िए देख डालिए अक्षय खन्ना की ये 5 धांसू कॉमेडी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
अक्षय खन्ना सेक्शन 84 (Akshaye Khanna Section 84)अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ के साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. ये एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय खन्ना एक वकील का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है. 2019 में आई ‘सेक्शन 375’ के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, जिसमें वो फिर से वकील का रोल निभाएंगे.
दृश्यम 3 में नहीं होंगे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna Drishyam 3)साल 2022 में आई अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना ने पुलिस ऑफिसर के किरदार से सबको इंप्रेस कर दिया था, जिसके बाद उनके इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में होने की उम्मीदें थीं. लेकिन अक्षय खन्ना दृश्यम 3 में नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले ही उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी. मेकर्स और अक्षय के बीच क्रिएटिव मतभेद (लुक और विग की मांग) की वजह से ये फैसला लिया गया. अब अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत फिल्म में एक नए किरदार में नजर आ सकते हैं, जो 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.