Ramayana First Look Update: इस साल कई ऐसी फिल्में चर्चा में हैं, जिनका दर्शक काफी लंबे वक्त से इंतजार में थे. ऐसी फिल्मों में नितेश तिवारी की मोस्ट एंटीसिपेटेड अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का नाम शामिल है. फिल्म में कई बड़े नाम शामिल हैं और ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. ‘रामायण’ दो पार्ट में तैयार की जा रही हाई बॉट की फिल्म है. दर्शक इसे लेकर खूब एक्साइटेड हैं और अब मेकर्स भी फिल्म के किरदारों की झलक दिखाने वाले हैं.
इंडियन सिनेमा की सबसे भव्य और चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. लंबे समय से इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब आखिरकार वो दिन तय हो गया है जब दर्शकों को इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी. खास बात ये है कि मेकर्स ने इस बड़े खुलासे के लिए एक बेहद खास और शुभ दिन चुना है, 2 अप्रैल, यानी हनुमान जयंती.
पौराणिक अवतार में दिखेंगेबताया जा रहा है कि इस दिन फिल्म के मुख्य किरदारों का फर्स्ट लुक रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहली बार दर्शक बड़े पर्दे के इन सितारों को उनके पौराणिक अवतार में देख पाएंगे. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म मेंरणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण का दमदार किरदार निभाते दिखेंगे. वहीं साईं पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में दिखाई देंगे.
पौराणिक महाकाव्य पर आधारितInstagram पर यह पोस्ट देखें
Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra) द्वारा साझा की गई पोस्ट
फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और इसकी कहानी ‘रामायण’ के महान पौराणिक महाकाव्य पर आधारित है, जिसे आधुनिक तकनीक और शानदार वीएफएक्स के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा. मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विजुअल एक्सपीरियंस बनाना चाहते हैं, जो ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित करे.
ये भी पढ़ें- 1, 2 नहीं अप्रैल में रिलीज होंगी ये 8 धमाकेदार फिल्में, धुरंधर 2 के आगे टिक पाएंगी?
कमाल की है स्टार कास्टदर्शक फिल्म के किरदारों के रिवील होने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि सभी को इस बात की उत्सुकता है कि मेकर्स ‘रामायण’ जैसी ग्रैंड फिल्म को लोगों के सामने किस तरह से पेश करने वाले हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों के सामने किरदारों को पेश करने की बात की थी. फिल्म की कास्ट की बात करें, तो इसमें लारा दत्ता, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, विवेक ओबरॉय जैसे और भी बेहतरीन एक्टर का नाम शामिल है.