Joke 1:
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!
Joke 2:
नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं,
शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं...?
मैडम- अरे डरता क्यों है,
न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दे दो बूंद...!

Joke 3:
पत्नी- सुनो जी, आपने कामवाली बाई को
I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....
Joke 4:
एक बूढ़ा बस मैं सीट पर अकेला बैठा था
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बैठ गई
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से बोली- आप कहां जा रहे हो?
बूढ़ा चुप बैठा रहा
बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी आप कहां जा रहे हो?
अब बूढ़े से चुप नहीं रहा गया और वो बोला-
तू बहुत सुंदर और जवान है बेटी, तेरे लिए लड़का
ढूंढने जा रहा हूं......

Joke 5:
हिंदी के पीरियड में टीचर ने पप्पू से पूछा
दुख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है,
इसका अर्थ स्पष्ट करो
पप्पू- बीवी हमेंशा घर में होती है,
साली आती जाती रहती है....
पप्पू की बात सुनकर टीचर बेहोश.....