पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की नई सूची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में 13 नए नाम शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टी ने मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार को भी बदल दिया है, और अब इस सीट से दालिम रॉय चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इससे पहले, बीजेपी ने तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। पहले और दूसरे सूची में क्रमशः 144 और 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इस प्रकार, पार्टी अब तक कुल 287 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। चुनावी अधिसूचना के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में शेष 142 सीटों पर मतदान होगा।
बीजेपी उम्मीदवारों की चौथी सूची में नाम:
1. सिताई (अजा)- आशुतोष बर्मा
2. नाटाबाड़ी- गिरिजा शंकर रॉय
3. बागदा (अजा)- सोमा ठाकुर
4. मगराहाट पूर्व (अजा)- उत्तम कुमार बनिक
5. फालटा- देबांगशु पांडा
6. सौनारपुर उत्तर- देवाशीष धर
7. चौरंगी- संतोष पाठक
8. हावड़ा दक्षिण- श्यामल हाती
9. पंचला- रंजन कुमार पॉल
10. चंडीपुर- डॉ० पीयूष कांति दास
11. गारबेटा- प्रदीप लोढ़ा
12. मेमारी- मानव गुहा
13. बाराबनी- अरिजीत रॉय