South Film: असली 'धुरंधर' के साथ आ रहे 'पुष्पा' डायरेक्टर? 1200 करोड़ी एक्टर की फिल्म की बड़ी तैयारी
TV9 Bharatvarsh March 31, 2026 05:42 PM

South Film: सिर्फ धुरंधर या पार्ट 2 की कहानी ने ही लोगों और इंडियन फिल्म मेकर्स को इम्प्रेस नहीं किया है. बल्कि पिक्चर का BGM यानी बैकग्राउंड स्कोर, गानों को जिस तरह मिक्स किया गया गया, सीन और एक एक हिस्सा सब कुछ एकदम भौकाली है. यही वजह है कि धुरंधर का हर एक स्टार असली धुरंधर ही है. इसी बीच जानकारी मिल रही है कि पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार जल्द ही इस असली धुरंधर के साथ कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. जी हां, यह न ही रणवीर सिंह हैं, न ही संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल पर फिल्म में इस स्टार का काम देख सब हैरान रह गए हैं. दरअसल सुकुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए इस स्टार के साथ कोलौबोरेट करने का फैसला लिया है. क्योंकि वो फिलहाल अल्लू अर्जुन के साथ नहीं, बल्कि 1200 करोड़ी एक्टर के साथ फिल्म पर काम करने वाले हैं.

यूं तो फैन्स को इंतजार है कि PUSHPA 3 को कब बनाया जाएगा. पर इसमें फिलहाल वक्त लगने वाला है, क्योंकि अल्लू अर्जुन अभी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. तो उससे पहले सुकुमार को राम चरण की फिल्म पर काम करना है. जी हां, राम चरण की RRR ने 1200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. राम चरण जल्द ही सुकुमार के साथ काम करेंगे, और यह Rangasthalam जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद उनका साथ में दूसरा कोलौबोरेशन होगा. फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और सुकुमार फाइनल स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. लेकिन फिल्म में किस धुरंधर को लेने की प्लानिंग चल रही है, जान लीजिए

पुष्पा डायरेक्टर की किस पर हैं निगाहें?

अपने डायरेक्शन की शुरुआत के बाद से सुकुमार ने देवी श्री प्रसाद के अलावा किसी और म्यूजिक कंपोजर के साथ काम नहीं किया है. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि सुकुमार अब यंग कंपोजर शाश्वत सचदेव के साथ काम करना चाहते हैं. जिन्होंने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के लिए म्यूजिक दिया है. दरअसल उन्होंने अपने म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर से धूम मचा रखी है. ‘धुरंधर’ की सफलता में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई. ‘पुष्पा 2: द रूल’ के आखिरी दौर में, सुकुमार ने बैकग्राउंड स्कोर के लिए थमन और सैम CS जैसे म्यूजिक कंपोजर से संपर्क किया था. फिल्म की रिलीज से पहले, सुकुमार और DSP के बीच रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं.

ये भी पढ़ें: Salman Fees: जिस फिल्म के लिए सलमान खान ने वामशी से मिलाया हाथ, उसके लिए ली इतनी फीस?

हालांकि, अब इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, सुकुमार अब शाश्वत सचदेव को कंपोजर के तौर पर शामिल करना चाहते हैं. इस बारे में जल्द ही कुछ नए और एक्साइटिंग अपडेट आने की उम्मीद लगाई जा रही है. वहीं, राम चरण की फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर में शुरू होगी. वहीं, ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ इसे प्रोड्यूस करने वाले हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.