Salman Khan Upcoming Movie: जिस एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान ने दी करियर की सबसे बड़ी फिल्म, सलमान को मिला उसका साथ
TV9 Bharatvarsh March 31, 2026 08:42 PM

Salman Khan Upcoming Movie: सलमान खान के तमाम चाहने वालों को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का इंतजार है. इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. सलमान ने अभी फिल्म का नाम तो नहीं बताया है. उन्होंने बस इतनी जानकारी शेयर की है कि वो नई फिल्म पर प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करने जा रहे हैं. डायरेक्शन की कमान वामशी पेडिपल्ली के हाथों में है. अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी जानकारी सामने आई है.

सलमान ने 30 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिल राजू और वामशी के साथ कोलैबोरेशन की जानकारी शेयर की. उन्होंने ये भी बताया था कि अप्रैल के महीने से इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है. हालांकि, लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नई की गई थी. पर अब ऐसी खबर है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं. नयनतारा साउथ की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘जवान’ में भी काम किया है.

SALMAN KHAN – NAYANTHARA TEAMED FOR VAMSHI PAIDIPALLY – DIL RAJU FILM… #Nayanthara has come on board the #SalmanKhan starrer, which will be directed by #NationalAward-winning #VamshiPaidipally and produced by #DilRaju.

A high-octane action drama, the yet-untitled film will pic.twitter.com/PTjqFY4DRR

— taran adarsh (@taran_adarsh)

बॉलीवुड एक्टर के साथ दूसरी फिल्म

‘जवान’ में शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. फिल्म ने भी लोगों का दिल जीत लिया था और वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई थी. ये पहली बार था जब उन्होंने किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ काम किया था. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर के साथ नयनतारा की ये दूसरी फिल्म होने वाली है.

अगले साल आ सकती है सलमान-नयनतारा की फिल्म

इस फिल्म की रिलीज को लेकर भी अभी किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि साल 2027 में ये फिल्म रिलीज हो सकती है. फिलहाल सलमान ‘मातृभूमि’ को चर्चा में चल रहे हैं. पहले ये पिक्चर ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर बाद में सलमान ने इसका नाम बदलने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-

8 महीने रोज ट्रेनिंग, नॉनवेज से परहेजपेड्डी में इस तरह पहलवान बने राम चरण

प्रभास के चक्कर में फिर अटकी ये 300 करोड़ी फिल्म, डायरेक्टर को अकेले ही निपटाना पड़ा ये काम

‘मातृभूमि’ रिलीज अपडेट

सलमान ने ‘मातृभूमि’ को 17 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन ऐसी चर्चा है कि किसी वजह से ये फिल्म तय डेट से पोस्टपोन हो चुकी है. ये पिक्चर कब तक आएगी, इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है. ऐसी भी खबर है कि 17 अप्रैल को सलमान की जगह अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होगी, जो पहले 10 अप्रैल को आ रही थी. पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की सफलता को देखते हुए ‘भूत बंगला’ एक हफ्ते के लिए टल गई.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.