मुंबई: टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने 'लाफ्टर चीफ्स सीजन 3' में समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर के वायरल वीडियो पर उठे विवाद पर अपनी राय व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर समर्थ पर जन्नत के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अर्जुन ने उनका समर्थन किया।
शो में जन्नत जुबैर और समर्थ जुरेल एक साथ दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कहा कि समर्थ जन्नत के साथ असहज व्यवहार कर रहे थे और जन्नत असहज नजर आ रही थीं। कुछ लोगों ने शो के निर्माताओं पर भी आरोप लगाया कि वे दोनों के बीच जबरन रोमांस का तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'सबसे पहले, जन्नत और समर्थ अच्छे दोस्त हैं।'
Arjun Bijlani Defends Samarth
x
अर्जुन ने आगे कहा, 'दूसरी बात, जन्नत उनके आस-पास बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं करतीं। इसलिए कृपया उनकी छवि को खराब न करें। वह एक अच्छे इंसान हैं। शो का मजा लेते रहिए। धन्यवाद।' अर्जुन खुद इस शो में तेजस्वी प्रकाश के साथ जुड़े हुए हैं। उनका यह बयान विवाद को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
अर्जुन ने स्पष्ट किया कि दोनों कलाकार अच्छे दोस्त हैं और वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है। 'लाफ्टर शेफ्स' एक कॉमेडी और कुकिंग रियलिटी शो है, जिसमें टीवी के लोकप्रिय चेहरे रसोई में कॉमेडी करते नजर आते हैं। शो में मस्ती और मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार जन्नत और समर्थ की जोड़ी विवादों में घिर गई। समर्थ जुरेल टीवी पर युवा नायकों में अपनी पहचान बना चुके हैं। जन्नत जुबैर भी सोशल मीडिया और टीवी पर अपनी पॉपुलैरिटी के लिए जानी जाती हैं। अर्जुन बिजलानी का बयान आने के बाद कुछ फैंस ने राहत महसूस की, जबकि कुछ अभी भी सवाल उठा रहे हैं।
अर्जुन बिजलानी का यह बचाव सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना वजह किसी की छवि को खराब करना उचित नहीं है।