अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. फिल्म रोज़ नए रिकॉर्ड बना रही है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. फिल्म के लीड एक्टर्स के साथ-साथ इसकी सपोर्टिंग कास्ट भी छाई हुई है. यहां तक कि फिल्म में एक सेकेंड से भी कम वक्त के लिए जिस एक्टर की झलक नज़र आई, सोशल मीडिया पर वो एक्ट्रेस भी वायरल हो रही है. क्या है इस एक्ट्रेस का नाम और इन्होंने धुरंधर 2 में कौन सा रोल निभाया है? आइए जानते हैं.
धुरंधर 2 जिन लोगों ने देखी है, उन्हें क्लाइमैक्स का वो सीन याद होगा, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार भारत लौटने के लिए एक प्लेन में सवार होता है. इसी सीन में जब घायल रणवीर सिंह चार्टर्ड प्लेन के अंदर जाते हैं तो दूर से ही एक एयर होस्टेस को दिखाया जाता है. हालांकि इस शॉट में उस एयर होस्टेस का चेहरा सही से नहीं दिखता, लेकिन धुरंधर 2 जैसी फिल्म में इतना ही रोल पाकर ये एक्ट्रेस फूले नहीं समा रही.
नियति पारीख छा गईंएयर होस्टेस का वो सीन मुश्किल से एक सेकेंड का है. उस सीन में नियति नज़र आती हैं. अब नियति ने अपने उसी सीन का क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ लोगों से पूछा, “धुरंधर 2 में मुझे किस किस ने देखा?” उनके इस वीडियो पर एक मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. वहीं 12 हजार से ज्यादा लाइक्स और करीब एक हज़ार कमेंट भी लोग कर चुके हैं.
View this post on Instagram
A post shared by Niyati Parikh (@niyati_parikh01)
नियति के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वो उभरती हुईं इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. उनके इंस्टा पर फिलहाल करीब 25 सौ फोलोवर्स हैं. वहीं फेसबुक पर उनके साढ़े 5 हज़ार से ज्यादा फोलोवर्स हैं. उन्होंने अपने फेसबुक और इंस्टा अकाउंट पर धुरंधर के कई सितारों के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं. उन्होंने राकेश बेदी और एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं.
कहां तक पहुंचीं धुरंधर 2 की कमाई
View this post on Instagram
A post shared by Niyati Parikh (@niyati_parikh01)
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड अब तक 1,435 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर लिया है. वहीं भारत में फिल्म की कुल कमाई करीब 900 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हुई है. विदेशी मार्केट से फिल्म ने अब तक 358 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए हैं.