लड़कों के इन पांच रंगों के कपड़ों को खूब पसंद करती हैं लड़कियां, हो जाती है इम्प्रेस'
Newshimachali Hindi April 02, 2026 08:42 AM


लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए लड़के कई तरह के जतन करते नजर आते है | लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बालो को संवारते है, क्रीम वगैरह और ना जाने क्या क्या करते है | वैसे इन सबके अलावा किसी को भी इम्प्रेस करने में सबसे जरुरी है, ड्रेसिंग सेंस | जी हाँ एक अच्छे ड्रेसिंग सेंस और साफ सुथरे कपड़ो से किसी को भी इम्प्रेस किया जा सकता है | क्योंकि कपड़े ही ऐसी चीज है, जो सबसे ज्यादा नोटिस होती है और व्यक्तित्व को दर्शाते है | वैसे क्या आप जानते है, लड़कियों को कौन से रंग के कपड़े सबसे ज्यादा पसंद आते है | अगर नहीं जानते है, तो आज हम आपको बताने जा रहे है, की लड़को के किस रंग के कपड़े लड़कियों को भाते है |

नीला रंग


अपने अक्सर देखा होगा की नीला रंग पुरुषो का रंग माना जाता है | जबकि ऐसा नहीं है, किसी भी रंग का किसी एक जेंडर से नाता नहीं है, ये बस अपनी पसंद है | खैर नीला रंग लड़कियों को भी खूब भाता है, इसीलिए आप भी नीले रंग का टीशर्ट या शर्ट या आप चाहे तो जीन्स भी पहन सकते है | इस रंग को पहनने के बाद एक बात को पक्की है, कि लड़की की नजर आप पर जरूर पड़ेगी 

सफ़ेद और लाल रंग

सफेद और लाल रंग ऐसा है, जो हर किसी की पसंद होता है | दरअसल ये रंग सदाबहार माने जाते है, इसीलिए लड़कियों को भी इन रंगो के कपड़े पहनना भाता है | सफ़ेद रंग जहाँ शालीनता दर्शाता है, वहीँ लाल रंग पर्सनालिटी में चार चाँद लगता है | लाल रंग को देखकर लड़कियां काफी प्रभावित होती है | इसीलिए आप भी अपने वार्डरॉब इन रंगो को जगह जरूर दे |


गुलाबी रंग

वैसे ये तो सभी जानते है कि गुलाबी रंग लड़कियों को बहुत पसंद आता है, कई लड़कियों का तो पसंदीदा रंग ही गुलाबी होता है | ऐसे में अगर लड़के गुलाबी रंग की शर्ट या टीशर्ट पहनते है, तो उन पर लड़कियों की नजर जरूर ठहरती है और वे चाहकर भी नजर नहीं हटा पाती | इसीलिए आप भी एक गुलाबी रंग की शर्ट या टीशर्ट खरीद ही ले, हाँ इस बात का ध्यान रखे कि रंग हल्का गुलाबी हो और आप पर अच्छा लगे |

काला रंग

कपड़ो के मामले में काले रंग का कोई मुकाबला नहीं है | काले रंग की टीशर्ट हो या काले रंग की जीन्स या पेंट, ये लड़को पर काफी जंचती है | इस बात से लड़कियां भी इंकार नहीं कर सकती है | काला रंग कभी स्टाइल से बाहर नहीं होता है, साथ ही ये एक स्टाइल स्टेटमेंट भी बनता है | आप इस रंग की एक टीशर्ट या शर्ट तो आपके वार्डरॉब में जरूर होनी चाहिए |

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.