फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स और एग्जीबिटर्स के साथ लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। उनके मुताबिक, फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने और पेड प्रिव्यू शुरू करने का मकसद यह है कि फिल्म को थिएटर में बेहतर स्पेस और बिना किसी टकराव के पूरा फायदा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, इसलिए ‘भूत बंगला’ को एक क्लीयरऔर मजबूत वीक देना जरूरी था।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की वापसी‘भूत बंगला’ की सबसे बड़ी खासियत है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का फिर से साथ आना। इस जोड़ी ने पहले भी कई सुपरहिट और कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं। ऐसे में दोनों का रीयूनियन फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
स्टार कास्ट और प्रोडक्शन की बड़ी टीमभूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रोड्यूसर्स में अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर शामिल हैं।
ALSO READ: भूत बंगला में दिखेगा कॉमेडी और असली डरावना रोमांच: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी की 14 साल बाद वापसी
क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर असर?पेड प्रिव्यू की शुरुआत से फिल्म को रिलीज से पहले ही ऑडियंस का रिएक्शन मिलने लगेगा, जो आगे के कलेक्शन को प्रभावित कर सकता है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह रणनीति फिल्म को लंबी रेस का खिलाड़ी बनाएगी और दर्शकों को बिना किसी प्रतिस्पर्धा के पूरा एंटरटेनमेंट अनुभव देगी।