Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध भीषण दौर में पहुंचता नजर आ रहा है। कतर ने ईरान युद्ध में मध्यस्थता से कर दिया तो ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से इनकार किया। पल पल की जानकारी...
-ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि थोड़ा समय मिलने पर वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल सकते हैं।
-पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। जनता के गुस्से के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया। देश में 2 अप्रैल को 137.24 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल।
ईरान युद्ध में शांति प्रयासों को उस समय बड़ा झटका लगा जब कतर ने अमेरिका और ईरान के बची मध्यस्थता से इनकार कर दिया। ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से किया इनकार।बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि आज चुनाव प्रचार के दौरान TMC कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन पर हमला किया।