RCB vs CSK Live Score, IPL 2026 Todays Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Match Updates in Hindi: बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2026 में अब तक के सबसे बड़े मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है. सीजन के 11वें मैच में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टकरा रहे हैं. सीजन के पहले ही मैच में जोरदार जीत दर्ज करने वाली रजत पाटीदार की चैंपियन टीम लगातार दूसरी जीत की उम्मीद के साथ उतरेगी. वहीं अपने दोनों मैच हार चुकी ऋतुराज गायकवाड़ की चेन्नई को पहली जीत की तलाश है.
RCB ने इस सीजन की शुरुआत पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ की थी. इस मैच में बेंगलुरु ने जैकब डफी की घातक गेंदबाजी के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बेहतरीन अर्धशतकों के दम पर 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया था. वहीं चेन्नई को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स और फिर पंजाब किंग्स के हाथों शिकस्त मिली थी. अगर इन दोनों टीमों की टक्कर की बात करें तो पिछले सीजन में दोनों ही मैच बेंगलुरु ने जीते थे.
RCB vs CSK मैच की प्लेइंग-11RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान),संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.