45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद… मुंबई के अलग-अलग इलाकों में की चोरी, आरोप अरेस्ट
TV9 Bharatvarsh April 06, 2026 03:43 AM

खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष के चलते लगातार गैस संकट बना हुआ है. ऐसे में लोगों के बीच गैस सिलेंडर मिलने को लेकर काफी चिंता और असमंजस का माहौल है. वहीं कई इलाकों में चोर गैस सिलेंडर की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. साथ ही ब्लैकमेंलिग और कालाबाजारी के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया हैं, यहां पुलिस ने चोरी के 45 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. इस मामले में, आरोपी ने पवई पुलिस स्टेशन के इलाके से एक बर्गमैन स्कूटर चुराया था और बाद में उसी का इस्तेमाल करके दो गैस सिलेंडर चुराए थे. गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल चोरी के इस मामले पर कार्रवाई करते हुए, पवई पुलिस ने एक औपचारिक शिकायत दर्ज की. स्थानीय CCTV फ़ुटेज का विश्लेषण और तकनीकी जांच के जरिए, उन्होंने ठाणे के वर्तक नगर इलाके में एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने दो को किया अरेस्ट

गिरफ़्तार आरोपी की पहचान राज चंद्रकांत कांबले (उम्र 45) के रूप में हुई है. उसके पास से पवई पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें और कुल 45 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जो मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के अलग-अलग इलाकों से चुराए गए थे. मुंबई शहर में इस आरोपी के ख़िलाफ़ दस से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा, पवई पुलिस अभी और जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या इन चोरियों में आरोपी की मदद करने में कोई और भी शामिल था.

अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहे मामले

हालांकि, इस तरह के मामले देशभर सामने आ रहे हैं. बीते दिन नोएडा पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए थे. इस तरह के मामले में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से बने हालातों की वजह से सामने आ रहे हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.