कितने करोड़ के मालिक हैं 'रामायण' के लक्ष्मण? वेब शोज से प्रोडक्शन हाउस तक, कमाई में पीछे नहीं रवि दुबे
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 06, 2026 09:12 AM

पॉपुलर एक्टर रवि दुबे इन दिनों काफी चर्चा में हैं. अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में वो रणबीर कपूर के साथ लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ये फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली है. रवि की इस फिल्म में एंट्री ने उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. उनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू होकर टीवी सीरियल्स, वेब शोज और अब बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी है. इसी बीच आइए उनकी संपत्ति के बारे में जानते है.

मुंबई से पंजाब तक फैली है प्रॉपर्टी 

रवि दुबे की कमाई और लाइफस्टाइल भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. आईएमडीबी के रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अकेले की संपत्ति लगभग 70 से 80 करोड़ रुपये है और पत्नी सर्गुन मेहता के साथ उनकी नेटवर्थ लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मुंबई के गोरेगांव में उनका शानदार डुप्लेक्स पेंटहाउस करीब 8 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा मिंट के अनुसार, उन्होंने गोवा में बीच फ्रंट विला और पंजाब में भी प्रॉपर्टीज खरीदी हैं. उनके कार कलेक्शन में ऑडी Q7, BMW 5 सीरीज और मर्सिडीज GLC जैसी गाड़ियां शामिल हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

एक्टिंग के अलावा रवि टीवी शो होस्ट, मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रवि टीवी सीरियल में एक एपिसोड के लिए 1-1.5 लाख रुपये और OTT प्रोजेक्ट्स के लिए 10 लाख रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं. 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म के लिए उन्हें 2 से 4 करोड़ रुपये तक की फीस मिली है. 

रवि दुबे का करियर 

रवि दुबे की एक्टिंग की शुरुआत 2006 में शो 'स्त्री तेरी कहानी' से हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल्स जैसे दुल्हनिया, सास बिना ससुराल और जमाई राजा में काम किया. वह नाच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी 8 जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं. कुछ साल पहले उन्होंने पत्नी सर्गुन के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की, जिसने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई सफल प्रोजेक्ट्स दिए. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.