बिहार के विश्वविद्यालयों में जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर वैकेंसी निकल सकती है. बिहार सरकार इन पदों पर भर्ती के लिए योजना बनाने में जुटी हुई है. फिलहाल राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने 200 से अधिक डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की रिक्तियों को लेकर प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है. अब इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा और जैसे ही कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, कुल 6 हजार से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसमें आवेदन प्रक्रिया की तारीख भी बता दी जाएगी.
राज्य के कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) के माध्यम से संचालित की जाएगी. ये भर्तियां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से की जाएंगी. प्रस्तावित चयन प्रक्रिया में 160 अंकों की डिस्क्रिप्टिव लिखित परीक्षा और उसके बाद 40 अंकों का इंटरव्यू शामिल है. लिखित परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी.
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्रता मानदंडअसिस्टेंट प्रोफेसरों के अलावा बिहार के डिग्री कॉलेजों में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भी भर्ती की जाएगी, जिसमें क्लर्क से लेकर टेक्निकल कर्मचारी और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलेजों में इन नॉन-एजुकेशनल कर्मचारियों के 2500 से अधिक पद खाली हैं. इन कर्मचारियों की भर्ती भी लिखित परीक्षा के माध्यम से ही की जाएगी, जिसके बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी, जब नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: यूपी में लोअर पीसीएस के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन? 2285 पदों पर निकली है भर्ती