IPL 2026: आज होगी मुंबई और राजस्थान में रॉयल्स में टक्कर, पांड्या की होगी वापसी!
Shiv April 07, 2026 06:15 PM

इंटरनेट डेस्क। पिछले मैच में मिली हार के बाद आज एमआई को वापसी की उम्मीद होगी। कप्तान हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध मंगलवार को होने वाले आईपीएल के मैच में खेलेंगे। हार्दिक अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे।

हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अगुआई की थी लेकिन टीम को हार्दिक के आलराउंड खेल की कमी महसूस हुई। हार्दिक की अनुपस्थिति के कारण टीम संयोजन में भी फेरबदल करना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चाहर ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कोर्बिन बॉश को लाने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए।

इसके बाद हार्दिक ने अभ्यास शुरू कर दिया है और वह वापसी को तैयार हैं। पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं।

pc- firstpost.com

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.