Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे
Webdunia Hindi April 07, 2026 10:42 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक तीखे और भावनात्मक बयान में कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने मंगलवार को रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसार) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला, तो उसके जरूरी ठिकानों पर हमला किया जाएगा।

ALSO READ: युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि अब जब पूरी तरह और सम्पूर्ण सत्ता परिवर्तन (रेजीम चेंज) हो चुका है, जहां अलग, अधिक समझदार और कम कट्टर विचार वाले लोग आगे आएंगे, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत हो सकता है। कौन जानता है? इसका जवाब हमें आज रात मिल जाएगा।

ALSO READ: Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

ट्रंप ने इसे दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक बताते हुए कहा कि 47 वर्षों का जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर अब आखिरकार खत्म होगा। अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि ईरान के महान लोगों पर की कृपा बनी रहे।
ईरान पर ताबड़तोड़ हमले

अमेरिका और इजराइल ने मंगलवार को ईरान में कई जगहों पर हमला किया। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑइल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90% कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है। इसी दौरान कोम और कशान में भी पुलों को निशाना बनाया गया। काशान के पास यहयाबाद रेलवे पुल पर हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे के पुल पर भी हमला किया गया। Edited by : Sudhir Sharma


© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.