IPL 2026, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार (7 अप्रैल) को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच तय समय पर शुरू नहीं हो सका, जिसके चलते ओवरों में कटौती की गई है और अब यह मुकाबला 11-11 ओवर का खेला जाएगा। मैच की पहली गेंद 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी जाएगी।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम मेंहार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्टकी वापसी हुई है, जबकिराजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए कोई बदलाब नहीं किया है।
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन पिछले मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
टीमें इस मैच के के लिए राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा,रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुमार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट,जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार