सुपौल । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत बुधवार को भाजपा मध्य भाग एवं उत्तरी भाग मंडल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलु ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, मंडल अध्यक्ष द्वय प्रशांत उर्फ काली झा एवं शंकर सहनी सहित जिला व प्रखंड कार्यसमिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
उद्घाटन सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वहीं विधायक सहित अन्य अतिथियों का फूलमाला, टोपी व पट्टा से स्वागत किया गया। आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक ने प्रशिक्षु कार्यकर्ताओ से कहा कि प्रशिक्षण बताये गए तथ्यों एवं अनुभवों को नोट कर उसे अपने आचार विचार में सामिल करें। प्रशिक्षित होकर संघर्ष करेंगे तो जीत भी सुनिश्चित होगी। पार्टी का अदना सा कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता है। बताया कि वर्ष 1950 में जनसंघ की स्थापना हुई थी, जिसका चुनाव चिन्ह जलता हुआ दीपक था, 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, पार्टी संगठन में यह खासियत है कि कार्यकर्ताओ को देवतुल्य माना गया है।
कार्यकर्ताओ की बदौलत ही कभी लोकसभा की दो सीट जीतने वाली पार्टी के 303 सांसद भी हुए। 14 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी और कई राज्य में पार्टी के समर्थन से सरकार चल रही है। पुरे देश में वर्तमान में 14 सौ एमएलए जीते हुए हैं। जिलाध्यक्ष श्री ऋषि ने कहा कि कार्यकर्ता के चरित्र का निर्माण ही प्रशिक्षण का उदेश्य है। धैर्यपूर्वक व एकाग्रचित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना है। दो सत्र के प्रशिक्षण में सात विषयों पर एक एक घंटा क्लास चलेगा। 20 मीनट की प्रश्नोत्तरी भी होगी।
प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं के लिए परीक्षा होगी और 20 प्रश्न पुछे जायेंगे। 20 में कम से कम 16 प्रश्नों का जबाव देना अनिवार्य है और उन्हे सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा।16 से कम जबाव देने वाले को तीन मौका दिया जायेगा। मौके पर शालिग्राम पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, पवन अग्रवाल, शिवकुमार भगत, केशव कुमार गुड्ड, गौरीशंकर भगत, रमेश कुमार मुखिया, किरण कुशवाहा, आशिष देव, मदन श्रीवास्तव, जगदीश दास, सुधीर कांत झा, आशिषकांत झा, सतीश साह, धर्मेंद्र चौधरी, हरेराम चौधरी, संजीव कुमार सुमन, संपत मुखिया आदि मौजूद थे ।