ना हाईट देखी, ना धर्म और ना शक्ल-सूरत… नन्हे से दूल्हे संग शादी करने वाली खूबसूरत मुस्लिम दुल्हन की अनोखी लव स्टोरी
TV9 Bharatvarsh April 09, 2026 12:43 PM

मैं मुस्लिम हूं. ये हिंदू हैं. हमने 9वीं क्लास से एक दूसरे से प्यार किया और अब शादी भी. मगर अब मेरे घर वाले हमारे प्यार के दुश्मन बने बैठे हैं… ये कहना है उस मुस्लिम युवती का, जिसने समाज के तानों, कद के अंतर और मजहब की बेड़ियों को तोड़कर अपने से काफी छोटे कद के युवक, वेमुला शशि के साथ शादी कर ली है. यह शादी इस समय सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक चर्चा का विषय बनी हुई है.

मामला आंध्र प्रदेश के राजूपेटा का है. इस प्रेम कहानी की शुरुआत किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती और वेमुला शशि की मुलाकात स्कूल में हुई थी. जब दोनों 9वीं कक्षा में थे, तभी से उनके बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ. युवती बताती है- 9वीं क्लास में ही मैं इन्हें अपना दिल दे बैठी थी. समय के साथ यह दोस्ती गहरे प्यार में तब्दील हो गई. शशि कद में काफी छोटे हैं. लेकिन युवती के लिए उनका स्वभाव और आपसी अटूट विश्वास दुनिया की हर शारीरिक बनावट से बड़ा साबित हुआ. युवती ने कहा- मैंने ना इनकी हाईट देखी, ना धर्म और ना शक्ल-सूरत. बस इनके नेचर से प्रभावित हो गई.

जब मजहब और समाज बने दुश्मन

प्यार जितना गहरा था, डगर उतनी ही मुश्किल. इस रिश्ते के सामने दो बड़ी दीवारें थीं- पहली, समाज की संकीर्ण सोच जो शारीरिक बनावट को तौलती है, और दूसरी, अलग-अलग धर्म. युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया. खूबसूरत बेटी के लिए एक छोटे कद के दूसरे धर्म के युवक को दामाद के रूप में स्वीकार करना उनके लिए नामुमकिन था.

ये भी पढ़ें: 1 साल के मासूम ने निगल ली जिंदा मछली, गले में फड़फड़ाने लगी, फिर जो हुआ.

पुलिस थाने पहुंचा जोड़ा, मांगी सुरक्षा

शशि वर्तमान में जिला न्यायालय में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं और युवती एक मेडिकल स्टोर में काम कर आत्मनिर्भर है. जब परिजनों का दबाव बढ़ा और जान का खतरा महसूस हुआ, तो इस जोड़े ने हिम्मत नहीं हारी. दोनों ने इनुकुदुरुपेटा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शरण ली और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. उन्होंने पुलिस के सामने स्पष्ट कर दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे.

यह अनोखा विवाह उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो प्यार को सिर्फ बाहरी सुंदरता या कद-काठी के तराजू में तौलते हैं. इस जोड़े ने साबित कर दिया कि पक्के इरादों के सामने दुनिया की हर दीवार छोटी पड़ जाती है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.