Weather Update News : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने लगा है लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत 13 राज्यों में अभी भी इसका असर देखने को मिलेगा। भारत मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग ने आज भी राज्य में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में राज्य में तापमान 2 से 4 डिग्री और गिरेगा। IMD के अनुसार आज अलीगढ़, मधुरा, हाथरस कासगंज एटा आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती हैं। आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने लगा है लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत 13 राज्यों में अभी भी इसका असर देखने को मिलेगा। भारत मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग ने आज भी राज्य में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में राज्य में तापमान 2 से 4 डिग्री और गिरेगा।
ALSO READ: Weather Update : देशभर में मौसम का डबल अटैक, कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
कैसा है दिल्ली का मौसम?IMD के अनुसार आज अलीगढ़, मधुरा, हाथरस कासगंज एटा आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली में रातभर हुई बारिश और गरज के साथ हुई बौछारों के कारण बुधवार को तापमान में काफी गिरावट आई और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: weather update : देश में असमय बारिश क्यों, IMD ने क्या कहा, किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारीबिहार में भी आज आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में इन दिनों हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी इलाकों में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
अरुणाचल असम और मेघालय में अलर्टअरुणाचल प्रदेश में 9 और 12 अप्रैल को, असम और मेघालय में 9 और 10 अप्रैल को और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को छिटपुट से भारी बारिश होने की संभावना है। बीते चार दिनों से उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। जिसके कारण कुछ जिलों में ठंड का एहसास हो रहा है। अन्य जगहों पर भी गर्मी लगभग गायब हो गई है।
मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाजमध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते कई दिनों से आंधी-बारिश और बादलों के कारण मिली राहत अब खत्म होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल से प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू होगा और दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है। हालांकि इससे पहले आज प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा।
ALSO READ: Weather Update : मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं बारिश, कहीं तूफान, कई राज्यों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
Edited By : Chetan Gour