अमेरिका-भारत व्यापार डील: भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा वाशिंगटन, राजदूत गोर बोले- यूएस उत्सुक
Indias News Hindi April 09, 2026 09:43 PM

New Delhi, 9 अप्रैल . India में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के विशेष दूत सरजियो गोर ने यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) एंबेसडर जैमिसन ग्रीर से मुलाकात की. बताया कि यूएस-India व्यापार डील पर सहमत हो गए हैं और अप्रैल के अंत में India का एक प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन जाएगा.

गोर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पोस्ट में इसकी जानकारी दी. उन्होंने जैमिसन ग्रीर के साथ हुई मुलाकात को फलदायी बताया.

उन्होंने कहा कि इस बैठक में President ट्रंप की दक्षिण और मध्य एशिया में व्यापार प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. अमेरिका-India पहले ही एक व्यापार समझौते पर सहमत हो चुके हैं और इस महीने के अंत में (अप्रैल 2026) भारतीय प्रतिनिधिमंडल का वाशिंगटन में स्वागत करने को उत्सुक हैं.

8 अप्रैल को गोर ने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी. उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए ट्रंप के साथ एक तस्वीर साझा की थी. गोर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, “President ट्रंप के साथ एक शानदार डिनर किया. हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके President कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और भी बहुत कुछ पर चर्चा की.”

इसके अलावा, गोर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक से भी मुलाकात की. इस दौरान भी भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश के रास्ते को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. गोर ने बताया, “सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक के साथ भारत-अमेरिका कमर्शियल रोडमैप पर एक प्रोडक्टिव मीटिंग हुई. हमने India की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता को अमेरिकी तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने वाले एक नए एमओयू, आने वाले सिलेक्ट यूएसए समिट में India की मजबूत भागीदारी और अमेरिका में भारतीय फार्मा निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की ताकि प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिले और सप्लाई चेन मजबूत हों.”

एक अलग बयान में, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि लटनिक और गोर मिलकर भारत-अमेरिका व्यापक व्यापार ढांचे को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं. विभाग ने एक्स पर पोस्ट किया कि “हम 1.4 अरब लोगों के बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने और 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी निर्यात को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

गोर ने दिन की शुरुआत में ही अमेरिकी उपPresident जेडी वेंस से भी मुलाकात की थी. वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी वाशिंगटन पहुंचे ताकि दोनों देशों के संपूर्ण संबंधों और महत्वपर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके.

बता दें, 6 फरवरी 2026 को यूएस और India Government ने संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौता की घोषणा की थी. इस डील में अमेरिकी औद्योगिक सामान, कृषि उत्पाद (फल, सब्जी, मेवे, स्पिरिट्स), रसायन, मेडिकल उपकरण आदि पर India में टैरिफ कम या खत्म कर दिए गए हैं. India को भी अमेरिकी बाजार में अपनी निर्यात पर राहत मिली है.

भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मार्च के अंत में डब्ल्यूटीओ बैठक के दौरान भी एंबेसडर ग्रीर से मुलाकात की थी. फरवरी वाला समझौता उच्च-स्तरीय ढांचा था. अब अप्रैल में भारतीय टीम वाशिंगटन जा रही है, जिसमें कानूनी दस्तावेज, लागू करने के तरीके और अगला चरण तय होगा.

केआर/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.