
गांधीनगर, 9 अप्रैल . सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. Gujarat लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने पशु चिकित्सा अधिकारी, श्रेणी-द्वितीय (वेटरनरी ऑफिसर) के कुल 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
जीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर अनुप्रयोग का बुनियादी ज्ञान और Gujaratी या हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ होना भी अनिवार्य है.
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी.
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य (अनारक्षित) के लिए 100 रुपए तय किया गया है. वहीं, Gujarat राज्य की आरक्षित श्रेणियों और अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पूर्व सैनिक और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी. इसी के साथ अन्य राज्यों की आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को भी आवेदन शुल्क में राहत दी गई है.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोज करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.
–
डीके/डीकेपी