गर्मियों में स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें मेकअप, फ्रेश दिखेगा चेहरा, बेस लंबे समय टिकेगा
TV9 Bharatvarsh April 09, 2026 11:42 PM

गर्मियों में पसीना काफी ज्यादा आता है और इस वजह से चेहरा चिपचिपा और बुझा-बुझा नजर आने लगता है. अगर आप हैवी मेकअप करती हैं तो फेस और भी ज्यादा डल दिखाई दे सकता है. समर सीजन में हमेशा हल्का मेकअप करना चाहिए और ये नीट-क्लीन होना चाहिए ताकि चेहरा बिल्कुल फ्रेश दिखे. इसके लिए जरूरी है कि आप मेकअप करने के दौरान सारे स्टेप्स सही से फॉलो करें साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि कौन से प्रोडक्ट यूज करने हैं. तभी आप एक परफेक्ट मेकअप लुक पा सकती हैं.

गर्मी में सबके जरूरी है कि आप वाटर प्रूफ मेकअप यूज करें, ताकि ये लंबे समय तक टिका रहे.मस्कारा, आईलाइनर, काजल तो खासतौर पर वाटर प्रूफ होने चाहिए, नहीं तो ये पसीने के साथ बह जाते हैं और फेस पर फैल सकते हैं. इससे आपका लुक खराब हो जाता है. तो चलिए देख लेते हैं स्टेप बाय स्टेप समर मेकअप गाइड.

गर्मी में मेकअप प्रोडक्ट्स

समर सीजन के लिए आपको अपनी मेकअप किट से ऑयल बेस्ड फाउंडेशन और प्राइमर हटा देना चाहिए. इसकी जगह आप वाटर बेस्ड प्रोडक्ट चुनें. गर्म मौसम में मैट फाउंडेशन सही रहता है. इसके अलावा क्रीम की जगह आपको पाउडर आईशैडो और ब्लश यूज करना चाहिए.

ये गलतियां न करें

गर्मी में क्रीमी, हैवी और ग्लॉसी मेकअप सही नहीं रहता है. ये जल्दी खराब हो जाता है. इस मौसम में हैवी फाउंडेशन की वजह से फेस पैची दिख सकता है. इसके अलावा आप क्रीम बेस्ड मेकअप भी यूज न करें ये तेज गर्मी से बह सकता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा हाइलाइटर यूज न करें, बल्कि नेचुरल लुक अपनाएं. कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम मेकअप प्रोडक्ट लगाएं.

स्किन को करें प्रेप

मेकअप करने से पहले आपको त्वचा को प्रेप यानी तैयार करना जरूरी होता है, ताकि मेकअप बेस अच्छे से ऑब्जर्व हो और लंबे समय तक टिके. इसके लिए कॉटन में क्लींजर लेकर अपने फेस को अच्छी तरह से साफ करें. इसके बाद आप प्राइमर लगाएं और फिर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें.

Getty Images

सनस्क्रीन करें अप्लाई

स्किन प्रेप के बाद सनस्क्रीन अप्लाई करें जो 30 या 50 प्लस एसपीएफ हो. बस ध्यान रखना है कि इस मौसम में आपको वाटर बेस्ड या फिर जेल बेस्ड सनस्क्रीन लगानी चाहिए. ये आपकी त्वचा को ऑयली नहीं बनाती है और फेस को मैट फिनिश मिलती है.

बेस को रखें हल्का

अगर आप डेली रूटीन का मेकअप कर रही हैं और खासतौर पर डे टाइम मेकअप है तो फाउंडेशन लगाने से बचें. बेस हल्का रहेगा तो फेस ज्यादा यूथफुल और फ्रेश दिखेगा. इसके लिए आप बीबी या सीसी क्रीम का यूज करें. अगर आपको फाउंडेशन लगाना है तो ये अच्छी कवरिंग वाला होना चाहिए और मैट फिनिश दे. फाउंडेशन को ब्यूटी ब्लेंडर की बजाय आप ब्रश से अप्लाई करेंगी तो फिनिश ज्यादा अच्छी आती है और प्रोडक्ट भी कम लगता है.

ये भी पढ़ें : सिर्फ देर रात तक जागना ही नहीं.इन वजहों से भी होते हैं डार्क सर्कल, इन घरेलू नुस्खों से करें ठीक

आईमेकअप

डे टाइम मेकअप है तो गर्मियों में आईशैडो के ऐसे कलर यूज करने चाहिए जो न्यूट्रल हो.इससे लुक फ्रेश दिखता है. इस मौसम के लिए पीच, रोज गोल्ड, सॉफ्ट कॉपर, ब्रॉन्ज, पेस्टल कलर्स बेस्ट रहते हैं. इसके बाद आइलाइनर लगाएं और मस्कारा अप्लाई करें. ब्लैक कलर की बजाय आप गर्मी के लिए ट्रांसपेरेंट मस्कारा यूज करेंगी तो ज्यादा बेहतर रहेगा.

ब्लश और हाइलाइटर

आईमेकअप कंप्लीट करने के बाद आप ब्लश लगाएं. टिंटेंड ब्लश ज्यादा बेहतर रहते हैं ये पसीन में भी फेस पर टिके रहते हैं. अगर वार्म टोन है तो पीची कोरल और कूल टोन है तो पिंक शेड्स लगाने चाहिए. इसके बाद हाइलाइटर यूज करें. इसे ब्लश के ठीक ऊपर चीकबोन्स पर अप्लाई करना है. इसके अलावा नोज, ठुड्डी, ब्रो बोन (भौंहों के नीचे) और क्यूपिड बो यानी होंठों के ऊपर) हाइलाइटर लगाएं. आप इसे आंख के अंदरूनी कोनों पर भी हाइलाइटर लगाएं, इससे ये फ्रेश और बड़ी दिखती हैं.

मेकअप का कंप्लीट स्टेप

आपका मेकअप तब कंप्लीट होता है जब लिपस्टिक अप्लाई करती हैं. सबसे लास्ट में आप लिपस्टिक अप्लाई करें. वैसे तो स्किन टोन के हिसाब से आप शेड्स चुन सकती हैं. इसके अलावा गर्मी में हल्के चमकीले यानी ब्राइट कलर अच्छे लगते हैं जैसे पीची कोरल, सॉफ्ट पिंक, ऑरेंज रेड, लाइट मॉव. बस ध्यान रखें कि उमस वाले मौसम में मैट लिपस्टिक सही रहती है.

मेकअप को करें सेट

ब्लश, फाउंडेशन जैसी चीजें कम्पलीट हो जाने के बाद आप मेकअप को लूज पाउडर से सेट करें. ये एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है, क्रीजिंग को क्लीन करता है और मेकअप को टिकाऊ भी बनाता है. इसके बाद आप फेस पर सेटिंग स्प्रे करें. इससे आपका मेकअप 12 घंटे तक टिका रहता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.